विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन हजारीबाग में, लोहरदगा से कार्यकर्ता रवाना

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 23वां चार दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन हजारीबाग में हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए लोहरदगा जिले से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रवाना हुए।

गुमला विभाग संयोजक अंकित कुमार ने बताया कि विगत 7 वर्षों के बाद हजारीबाग जिले में अधिवेशन हो रहा है। अधिवेशन में पूरे झारखंड से लगभग 2000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

अधिवेशन में मिनी झारखंड का स्वरूप देखने को मिलेगा। विभिन्न प्रकार के सत्र चलेंगे, जिसमें वर्तमान शैक्षणिक समस्याओं के निष्पादन के लिए तीन प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उस पर विद्यार्थी परिषद अगले साल काम करेगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीषा साहू, कॉलेज मंत्री दिव्या कुमारी, कॉलेज सह मंत्री अंजली कुमारी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुश्री जानवी गोयल, पूर्व नगर सह मंत्री ममता कुमारी, पूर्व नगर सह मंत्री गीता कुमारी हजारीबाग गए।

इसके अलावा सुमंती कुमारी,संतोषी उरांव, पूजा कुमारी, लीलावती उरांव, सुशीला उरांव, जयंती उरांव, बुद्धमनिया उरांव, शांति उरांव, शीला उरांव, लालमुनी उरांव, राखी उरांव, सुमंती कुमारी, अंजली कुमारी, दीपा कुमारी, ममता कुमारी, शांति कुमारी, दीप्ति साहू, मनीष साहू, अमित कुमार राम, संतोष साहू, शुभम साहू आदि अधिवेशन के लिए रवाना हुए।