रांची। राजधानी रांची में 13 अगस्त, 2025 को विद्युत शक्ति उपकेंद्र-पॉलीटेक्निक में पावर ट्रांसफार्मर, वीसीबी, बसबार इत्यादि में सामान्य अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से कई जगह बिजली नहीं रहेगी।
इस कार्य के कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र-पॉलिटेक्निक से निकलने वाले 11 KV बसारटोली फीडर, 11 KV मेन रोड फीडर, 11 KV चर्च रोड फीडर, 11 kv सुजाता फीडर और 11 KV पत्थलकुदवा फीडर की विद्युत आपूर्ति दिन के 10.00 बजे से 01.00 बजे तक बाधित रहेगी।
इस दौरान मेन रोड, सुजाता एरिया, कर्बला एरिया, गोस्सनर कॉलेज एरिया, सीरम टोली, फातुल्लाह रोड, रेडिसन ब्लू, चर्च कॉम्प्लेक्स, सैनिक मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी इत्यादि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य को उक्त समय से पूर्व कर लें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK