झारखंड विधानसभा में गूंजा हरे रामा, हरे कृष्णा, जानें वजह

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा में 06 स‍ितंबर को हरे रामा, हरे कृष्णा गूंजा। भाजपा विधायक ढोल मजीरा के साथ कीर्तन कर रहे थे। वे विधानसभा भवन में नमाज कक्ष आवंटि‍त करने पर विरोध जता रहे थे। सभी स्लो गन लिखी तख्ती भी साथ में लिये हुए थे। भाजपा विधायकों के विरोध के कारण सदन की कार्यवाही 12.45 बजे तक के लिए स्थंगित कर दी गई।

जानकारी हो कि विधानसभा अध्यलक्ष ने नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किया है। भाजपा इसे तुष्टिकरण की राजनीति बता रही है। भाजपा विधायक विधानसभा भवन में सभी धर्मों के लिये प्रार्थना भवन की मांग कर रहे हैं। इसके लेकर रविवार को राज्यभर में विधानसभा और मुख्यमंत्री का पुतला भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका।

विरोध कर रहे भाजपा विधायक झारखंडि‍यों के लिए तृतीय और चतुर्थवर्गीय पदों पर नियुक्ति 10 वर्षों के लिए आरक्षित करने, नियोजन नीति में हिन्दी, संस्कृत, मगही, भोजपुरी, अंगि‍का भाषा को शामिल करने, टीटीपीएस ललपनिया का फेज 2 अविलंब चालू करने, पांच लाख युवकों को रोजगार देने की मांग भी कर रहे हैं।