रांची के हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद का सुंदरीकरण होगा

झारखंड
Spread the love

  • तीनों चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए 14 करोड़ मंजूर
  • पर्यावरणीय विकास के फूल, पौधे और वृक्ष भी लगेंगे
  • शेडयुक्त विश्राम स्थल, आरामदेह फुटपाथ की सुविधा

रांची। सौम्य, सुंदर और आकर्षक रांची की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की परिकल्पना के तहत राजधानी के राजमार्ग स्थित तीन चौकों के सुंदरीकरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन में पर्यटकीय विकास के आधार पर अरगोड़ा, हरमू और सहजानंद चौक के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये है।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची की गरिमा के अनुरूप चौक चौराहों को आकर्षक बनाने की पहल की है। श्री कुमार ने विभाग के संस्थान जुडको को स्वीकृत चौराहों के सुंदरीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि चौक चौराहों के आकर्षक रहने से शहरवासियों ए्वं आगंतुकों के मानस पटल पर शहर की अच्छी छवि बनेगी।

हरमू चौक के लिए 5.4421900 करोड़, अरगोड़ा चौक के लिए 4.2680800 करोड़ और सहजानंद चौक के लिए 4.2972800 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। प्रधान सचिव ने कहा है कि तीनों चौक चौराहों के सुंदरीकरण के तहत सुव्यवस्थित गोलबंर बनाया जायेगा। इनके कायाकल्प के तहत फौव्वारे, सुंदर फूल, आकर्षक पौधे और झारखंड के वृक्ष भी लगेंगे। यही नहीं हरे भरे विदेशी घास से लैंड स्केपिंग भी की जायेंगी।

श्री कुमार ने कहा है कि अरगोड़ा चौक के वर्तमान 8 मीटर की गोलाकार को बढाकर 18 मीटर और सहजानंद चौक के गोलबंर को 6 से बढ़ाकर 24 मीटर किया जायेगा। हरमू चौक पर अंडाकार स्वरूप दिया जायेगा। इससे यातायात संचालन मे सुविधा होगी। निर्वाध परिवहन होगा। चौराहों पर लगी वर्तमान मूर्तियों को बड़े प्लेटफार्म पर स्थापित किया जायेगा। शेड युक्त विश्राम स्थल राहगीरों के लिए होगा। आरामदेह फुटपाथ भी नगरीकरण के तहत रहेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *