Jharkhand : मंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव के बेटे के परिसर सहित 32 जगहों पर ED का छापा, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड में सुबह-सुबह ED ने बड़ी कार्रवाई की। शराब घोटाले मामले में राज्‍य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव के बेटे के परिसर सहित 32 जगहों पर एक साथ छापा मारा। इस कार्रवाई के बाद राज्‍य में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक ED ने शराब घोटाले मामले में झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के परिसरों पर 23 अगस्‍त की सुबह छापेमारी की। रांची, दुमका, जामताड़ा, धनबाद और देवघर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

झारखंड में एक साथ 32 जगहों पर ED कार्रवाई कर रही है। शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से संबंधित सभी ठिकाने पर ED का छापा पड़ा है। इसके अलावा भी कई लोगों के ठिकानों पर के आवास पर ED कार्रवाई कर रही है।

योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल व कुम्हार पाड़ा में रहने वाले उसके सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर समेत पांच ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। सभी जगहों पर इडी की टीम सुबह 7 से 8.30 बजे के करीब पहुंची है।

धनबाद में दो स्थानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ग्रेवल कॉलोनी बेकारबांध में संतोष मंडल और एक अन्य के यहां पहुंच कर तलाशी कर रही है। दोनों व्यक्ति योगेंद्र तिवारी से जुड़े हैं।

देवघर में भी योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगियों के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। देवघर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय और पंडित बीएन झा पथ स्थित अभिषेक आनंद झा के आवास पर भी ईडी की रेड चल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।