
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के सड़की गांव के जनवितरण प्रणाली दुकानदार ने तीन महीने से लाभुकों को राशन नहीं दिया है। लाभुकों का आरोप है कि उनसे डीलर ने दो महीने का अंगूठा लगा लिया गया है। बीडीओ सह एमओ ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
दुकानदार प्रवेश बैठा द्वारा जून, जुलाई व अगस्त महीने का राशन का वितरण लाभुकों के बीच नहीं किया गया है। लाभुकों से दो महीने का अंगूठा भी डीलर द्वारा लगवा लिया गया है। इसे लेकर कार्डधारी लाभुकों के बीच असंतोष व्याप्त है।
गोदाम प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि प्रवेश बैठा को जून व जुलाई महीने का राशन 15 जून से पहले ही भेज दिया गया है। अगस्त का राशन 4 जुलाई को भेजा गया है। केन्द्र सरकार से यह स्पष्ट निर्देश था कि एक साथ तीन माह का राशन लाभुकों के बीच वितरण करना है, लेकिन उक्त डीलर द्वारा अभी तक लाभुकों को राशन नही दिया गया।
कार्डधारी लाभुक अवधेश लाल, कमलेश कुमार सिन्हा, जूही सिन्हा, राजनाथ राम, हरिद्वार राम, राम नरेश पाण्डेय, सुरेश साव, नरेश साव, नरेश बैठा, जोखन राम, नंदु गुप्ता सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों से दो महीने का अंगूठा भी लगवा लिया गया है, लेकिन राशन नही मिला है। एक महीने का चना दाल भी नहीं मिला है। प्रावधान के तहत अंगूठा लगाकर लाभुक को तुरंत राशन का वितरण करना है।
इस संबंध में डीलर प्रवेश बैठा ने कहा कि मुझे 4 जुलाई को गोदाम से राशन मिला है। बीमारी में फंसे हुए थे। सोमवार से राशन का वितरण लाभुकों के बीच करूंगा। वहीं, जविप्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष बृज मोहन मिश्रा ने कहा कि उक्त डीलर की यह गलती है। राशन उठाव के बाद भी अभी तक राशन का वितरण नहीं होना डीलर की मनमानी है।
इस संबंध में पतरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि अगर डीलर द्वारा सोमवार से राशन का वितरण नहीं किया जाता है तो कार्रवाई होगी। बीडीओ सह एमओ राकेश सहाय ने कहा कि अगर डीलर द्वारा राशन का वितरण नहीं किया गया है तो इसकी जांच की जाएगी। यह गुनाह क्षम्य नहीं है। कार्रवाई होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK