रांची वेटनरी कॉलेज में रिटायर शिक्षकेतर कर्मियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। बीएयू के रांची वेटनरी कॉलेज में सोमवार को कोरोनाकाल में सेवानिवृत्त सात शिक्षकेतर कर्मचारियों को विदाई दी गई। मौके पर डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद, डीन पीजीएस डॉ एमके गुप्ता और वरीय शिक्षकों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी हजरत अंसारी, अब्दुल रहमान, बिशुआ टोप्पो, दुला लकड़ा, मिनी देवी, मो हसीब एवं जमालुद्दीन अंसारी को सेवा में योगदान और  सेवानिवृत्त की तिथि से युक्त शील्ड, शॉल, मान-पत्र, लैपटॉप बैग एवं पुष्प से सम्मानित किया गया।

डीन वेटनरी डॉ सुशील प्रसाद ने कॉलेज में कर्मियों के लगातार सेवानिवृत्ति पर चिंता जताया। उन्‍होंने कहा कि शिक्षकेतर कर्मचारियों के तृतीय वर्ग के 39 स्वीकृत पदों में 16 पद खाली है। चतुर्थ वर्ग के 65 स्वीकृत पदों में से 19 पद खाली हैं। संकाय के सुचारू रूप से संचालन के लिए झारखंड सरकार के संकल्प 2 जून, 2016 द्वारा शिक्षकेतर / गैर  शैक्षणिक संवर्ग के कर्मचारियों के 55 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली। सभी 55 पद अभी तक रिक्त हैं। डीन ने सभी कर्मियों को मंगलमय जीवन की कामना की।

डीन पीजीएस डॉ एमके गुप्ता ने सेवा के विदाई बेला को भावुक क्षण बताया। सभी कर्मियों के योगदान की चर्चा करते हुए उनके कार्यो की सराहना की। संचालन संजीव कुमार विश्वास ने किया। मौके पर डॉ एके पांडे, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ अंसार अहमद एवं डॉ अभिषेक कुमार सहित संकाय के सभी कर्मचारी भी मौजूद थे।