
- रोटरी क्लब रांची के साथ बैठक कर बनाई रणनीति
रांची। रोटरी क्लब ऑफ़ कॉसडे मिडी क्वेर्सी, फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा। फ़्रांस के रोटरी क्लब के सदस्यों ने रोटरी क्लब रांची के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य झारखंड के रूक्का गांव में युवा फांउडेशन के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं को फुटबॉल प्रशिक्षण एवं शैक्षिक सहयोग प्रदान करने के लिए आपसी सहभागिता स्थापित करना है।
फ्रांसीसी प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अभियान के लिए वित्तीय सहायता रोटरी फांउडेशन से जुटाई जाएगी, जिसमें रांची क्लब का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। रांची क्लब ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए एक सदस्यीय दल रूक्का गांव जा कर छात्राओं से मिला। वहां के छात्राओं से मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।
क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि यह सहभागिता ना केवल अंतरराष्ट्रीय रोटरी संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण भारत की बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल के रूप में स्थापित होगी।
इस अवसर पर रांची क्लब की ओर से अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव भावना तनेजा, उपाध्यक्ष शालिनी सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, रेखा सिंह, मुकेश तनेजा, सुमित अग्रवाल, दीपक श्रीवास्तव, डॉ. विनय ढानढनिया, अजय जैन, जसदीप सिंह, रोहन सूद एवं गुरबीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK