आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पंचायत सचिव के ID से एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक किस्को प्रखंड के ग्राम पंचायत हिसरी में पंचायत सचिव के ID से एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करने का मामला प्रकाश में आया है। अलग-अलग जिलों के निवासियों का अवैध तरीके से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है।
जन्म प्रमाण पत्रों के गलत तरीके से निर्गत होने से संबंधित इस मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन उपायुक्त डॉ ताराचंद के आदेश के बाद किया गया है। जांच समिति के अध्यक्ष परियोजना निदेशक ( आईटीडीए) हैं। दो सदस्य के रूप में किस्को के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को रखा गया है।
उक्त गठित जांच दल द्वारा उक्त मामले की गहन जांच प्रारंभ कर दी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK