मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की साधारण सभा संपन्न

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के सत्र 2025-26 की साधारण सभा शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में 7 जून को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हुई। शाखा अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। शाखा सचिव शुभा अग्रवाल ने मई का प्रतिवेदन पेश किया।

आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत सावन सिंधारा, रक्तदान पखवाड़ा, सावन मेला, बाबा श्रृंगार, वर्ल्ड योगा डे से संबंधित कार्यकमों के आयोजन पर चर्चा की गई। शाखा अध्यक्ष ने सदस्यों से वार्षिक शुल्क जल्द से जल्द देने के लिए आग्रह किया, ताकि संस्था के कार्य सुचारू रूप से हो सके।

शाखा सचिव ने धन्यवाद दिया। साधारण सभा की बैठक में अध्यक्षा पूजा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, रितु पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रश्मि राजगढ़िया, आशा संथालिया, कविता सोमानी, पिंकी शर्मा, चंद्रकला और अन्य सदस्य उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK