ई कल्‍याण पोर्टल में गलत इंट्री से नहीं हो पाया छात्रवृत्त‍ि का भुगतान

झारखंड
Spread the love

  • आईटीडीए के परियोजना निदेशक ने बीईईओ को लिखा पत्र

खूंटी। ई कल्‍याण पोर्टल पर गलत इंट्री इंट्री कर दिए जाने से विद्यार्थियों के छात्रवृत्त‍ि का भुगतान नहीं हो पाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका खुलासा आईटीडीए के परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत के पत्र से हुआ है। उन्‍होंने इस संबंध में खूंटी, तोरपा कर्रा, रनिया, मुरहू, अड़की के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को पत्र लिखा है।

पत्र में परियोजना निदेशक ने लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृति के लिए विद्यालय के INO (Institute Nodal Officer) द्वारा अपने विद्यालय से संबंधित छात्र-छात्राओं की विवरणी ई-कल्याण पोर्टल पर प्रविष्ट करते हुए सत्यापित किया गया है। इसके आधार पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृति का भुगतान किया जा रहा है।

प्रविष्ट एवं सत्यापित छात्र-छात्राओं में से कई विद्यालयों द्वारा कक्षा 1 से 8 के छात्र-छात्राओं के बैंक खाता की विवरणी गलत दर्ज करने के कारण और कक्षा-9 से 10 के छात्र-छात्राओं का आधार, बैंक खाता से लिंक नहीं होने के कारण उन्हें राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

कक्षा 1 से 8 के संदर्भ में छात्र-छात्राओं के खाता संख्या, बैंक का नाम, बैंक शाखा एवं आईएफएससी कोड की जांच संबंधित प्रधानाध्यापक के माध्यम से कराई जाय। वांछित सुधार कराई जाय।

विभागीय संकल्प के अनुसार कक्षा 9 से 10 के छात्र-छात्राओं का भुगतान आधार आधारित DBT के माध्यम से किया जाना है। इसके लिए आधार का उनके बैंक खाता से लिंक होना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं के बैंक विवरणी की जांच की जाय। व्यक्तिगत रूचि लेते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर छात्र-छात्राओं का आधार लिंक कराने का निर्देश विद्यालय के

प्रधानाध्यापक को दिया जाय।

उपरोक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराते हुए सूची में आवश्यक संशोधन कर हार्ड कॉपी 21 जनवरी, 2023 तक जिला कल्याण कार्यालय, खूंटी को उपलब्ध कराने की कृपा की जाय, ताकि छात्र-छात्राओं को छात्रवृति राशि का भुगतान किया जा सके।

दर्ज इंट्री की ये है हालत