गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले में नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरुकता को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इस क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तैयार की गई समेकित कार्ययोजना के तहत की गई, जिसमें विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन संबंधी विषयों पर 25 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल करना था। प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए थे।
जिले भर के हजारों विद्यार्थियों ने इस क्विज में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता के उपरांत प्रत्येक विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें 26 जून, 2025 को आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग गुमला द्वारा स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों के प्रति सजग करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार की अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी जन जागरुकता अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जयेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK