- बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय की सहभागिता
गणपतलाल चौरसिया
गुमला। जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा संचालित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरुकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय समुदाय को संतृप्त करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर ही कई लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, कृषि, उद्यान, आजीविका मिशन सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान 30 जून, 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनजातीय ग्रामों में शत-प्रतिशत योजना संतृप्ति सुनिश्चित करना एवं जागरूकता को बढ़ाना हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK