रांची। देश में वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बाद भी इसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, नई दिल्ली के आह्वान पर बरियातू पहाड़ी मैदान में 22 जून को शाम 4 बजे जनसभा का आयोजन किया गया है।
डॉ. मजीद आलम, सदस्य, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड एवं झारखंड प्रदेश संयोजक ने जनता से आह्वान किया है और कहा कि यह धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों की हिफ़ाजत की लड़ाई है।
बारिश की परवाह न करें, छाता और बरसाती लेकर जरूर पहुंचें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडली ने झारखंड के इमामों, मस्जिदों के खतीब, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं से भागीदारी की भी अपील की है।
कहा जा रहा है कि, इस जनसभा में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी, देशभर से वक्फ आंदोलन के प्रतिनिधि, वरिष्ठ उलेमा, सांसद, सामाजिक कार्यकर्ता और झारखंड के प्रतिष्ठित नेता भाग लेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj