Big News : मैट्रिक और इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में जिलों के लिए जनजतीय भाषा तय

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • जिला स्तरीय पदों के लिए जनजातीय भाषाओं सहित क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए जनजातीय भाषा की सूची जारी कर दी गई है। जिला स्तरीय पदों के लिए जनजातीय भाषाओं सहित क्षेत्रीय भाषाओं को मान्‍यता दी गई है।

जानकारी हो कि इस स्‍तर की परीक्षाओं के आयोजन के लिए कार्मिक विभाग ने नियमावली का गठन किया था। इसमें ‘झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक/ 10वीं) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2021’, ‘झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/ 10+2 स्तर) संचालन( संशोधन) नियमावली, 2021 और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/ 10+2 कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्त्ता धारा पद के लिए) संचालन (संशोधन) नियमावली 2021 शामिल था।

उक्त नियमावलियों में पत्र-2-चिन्हित क्षेत्रीय/जानजातीय भाषा में जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार चिन्हित क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषाओं की सूची कार्मिक विभाग द्वारा अलग से संसूचित किया जाना था। इसके आलोक में सम्यक विषय विचार के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में जिला स्तरीय पदों के लिए क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को जिलावार चिन्हित किया गया है।

इसके तहत जनजातीय भाषा में संथाली, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो एवं क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा, भोजपुरी भाषा शामिल हैं।

ये है सूची