रांची। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान माता के 9 रूपों को पूरे विधि विधान से पूजा जाता है। यह 9 दिन उत्सव की तरह होते हैं। अष्टमी और नवमीं को कन्या भोजन कराया जाता है। कन्या भोज भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कन्या भोजन में बच्चियों को हलवा और पूड़ी खिलाया जाता है। माता को भोग लगाया जाता है.
खाना खिलाने के साथ कन्याओं को खुश करने के लिए कुछ भेंट इत्यादि देने की भी परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि नवदुर्गा स्वरूप को प्रिय श्रृंगार का सामान जैसे चुनरी या चूड़ी वगैरह देना शुभ होता है।
माहेश्वरी महिला समिति के सौजन्य से 10 अक्टू बर को माहेश्वरी भवन में लगभग 65 कन्या रूपी देवी और 5 भैरो रूपी लड़के की पूजा की गई। सभी कन्या के पैर धोकर आलता लगाए गए। रोली से तिलक कर मोली राखी बांधी गई। हलवा खिलाकर फ़ूड पैकेट, चॉकलेट, जूस, कॉपी, पेंसिल, पेन, कप केक, फ्रूट्स, रुपए दिये गए। सभी बच्चों ने खुश होकर सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
कन्या पूजन में सभा अध्यक्ष किशन साबू, निवर्तमान अध्यक्ष शिवशंकर साबू, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू, महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलोर, निवर्तमान अध्यक्ष विजयश्री साबू, उपाध्यक्ष अनीता साबू, कार्यक्रम सयोजिका वंदना मारू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, कविता मंत्री, लक्ष्मी चितलांगिया, शारडा लड्डा, कुमुद लखोटिया, ममता डागा, सीमा मालपानी, विनीता बिहानी, नेहा साबू, आकांक्षा साबू, सरिता चितलांगिया, युवा संगठन सचिव हेमंत चितलांगिया, बिनीता होलानी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि कोठारीमालपानी ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj