लोहरदगा : जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने हेमंत कुमार सिन्‍हा

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला अधिवक्ता संघ, लोहरदगा के अध्‍यक्ष हेमंत कुमार सिन्‍हा बने। शांति एवं निष्पक्ष तरीके से स्टेट बार काउंसिल, रांची से आए पर्यवेक्षक संजय कुमार विद्रोही, परमेश्वर मंडल, मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती, चंद्रप्रकाश पाठक और मोमिना खातून के नेतृत्व में मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

अध्य्क्ष के पद पर हेमंत सिन्हा, सचिव के पद पर लाल दीपक शाहदेव, उपाध्यक्ष पद पर देवाशीष कार, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर लाल धर्मेन्द्र देव, कोषाध्यक्ष के पद पर पवन कुमार, सह सचिव पुस्कालय विनय कुमार, सह कोशाध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए उज्ज्वल कुमार,रमेश गोयल, आशीष कुमार, नरेन्द्र मिंज, अजय लकड़ा, जितेंद्र ठाकुर विजयी घोषित किए गए। मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए अधिवक्ता कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करने की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर पांडे, प्रमोद कुमार पुजारी एवं हेमंत सिन्‍हा चुनावी मैदान में खड़े थे। कृपा शंकर पांडे को 29 वोट, प्रमोद कुमार पुजारी (निवर्तमान जिला अध्यक्ष) को 39 और हेमंत कुमार सिन्हा को 41 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के अमिंद्र सिंह, गौतम देवघरिया, युगल किशोर सिंह एवं देवाशीष कार मैदान में थे। अमिंद्र सिंह को 28, गौतम देवघरिया को 24, अमिंद्र को 16 एवं देवाशीष कार को 39 वोट मिले।

सचिव पद के लिए भी चार प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे थे। इसमें विवेक कुमार को 10, तरुण कुमार देवघरिया को 20, अजीत कुमार सिंह को 2 एवं लाल दीपक शाहदेव को 68 वोट मिले।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *