रांची। आरपीएफ रांची के डिविजनल सिक्यूरिटी कमिश्नर पवन कुमार के निर्देश पर नाबालिग बच्चों को आरपीएफ लगातार बचा रहा है। इस क्रम में 9 मई, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, रांची मंडल की नन्हे फरिश्ते टीम ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को रांची रेलवे स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू किया।
टीम द्वारा प्लेटफार्म संख्या 1 पर चेकिंग के दौरान उक्त नाबालिग लड़की को अकेले बैठे हुए देखा गया। संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम सोनिया कुमारी (माता मंजू देवी, निवासी ग्राम चमगाढ़ा, पोस्ट बड़कागांव, थाना सिकरी ओपी, जिला हजारीबाग, झारखंड) बताया। आगे कहा कि उसके परिवार वाले उसकी शादी कराना चाहते थे, जिससे परेशान होकर वह घर से भाग आई।
अतः लड़की को पूछताछ के उपरांत सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन रांची को सौंप दिया गया, ताकि आगे की उचित कार्रवाई की जा सके।
इस अभियान में निम्नलिखित आरपीएफ की महिला निरीक्षक सुनीता पन्ना, स्टाफ आरएस प्रधान, एसके सिंह, महिला स्टाफ रेनू और सोनू कुमावत की भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK