- रांची के सभी गुरुद्वारों के हेडग्रंथियों ने की वाहेगुरु जी से अरदास
रांची। देश के सीमावर्ती इलाकों में जारी तनाव के बीच भारतीय सेना के शौर्य, वीरता और पराक्रम को आज पूरा देश देख रहा है। इन हालात में भारतीय सेना की चढ़दी कला और बुलंदी एवं मनोबल इसी तरह ऊंचा बना रहे, इसे लेकर रांची के सभी गुरुद्वारों गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, गुरु सिंह सभा मेन रोड, गुरु सिंह सभा कडरू, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हटिया एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब में 10 मई को प्रातःकालीन सजने वाले दीवान में साध संगत द्वारा सामूहिक रूप से श्री जपुजी साहिब का पाठ पढ़ा गया। इसके बाद सभी गुरुद्वारों के हेड ग्रंथियों ने भारतीय सेना की चढ़दी कला और बुलंदी की वाहेगुरु जी से अरदास की। सेना का मनोबल इसी तरह बना रहे की कामना की।
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड में इस उपलक्ष्य में रोजाना सुबह आठ बजे सजाए जाने वाले दीवान में हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने “सूरा सो पहचानिए जो लड़े दिन के हेत पुरजा पुरजा कट मरै कबहु ना छाड़े खेत…..” शबद गायन किया तत्पश्चात संगत द्वारा सामूहिक रूप से श्री जपुजी साहिब का पाठ पढ़ा गया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने भारतीय सेना की चढ़दी कला और बुलंदी की अरदास की.सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने भारतीय सेना पर गर्व जताया। देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और जज्बे की तारीफ की। तनावपूर्ण इलाकों में जल्द स्थित के सामान्य होने पर भरोसा जताया।
गुरु सिंह सभा मेन रोड में सजाए गए दीवान में हजूरी रागी जत्था भाई भरपूर सिंह जी ने “देह शिवा वर मोहि इहै शुभ करमन ते कबहुं न टरौं…..” शबद गायन किया।
गुरु सिंह सभा मेन रोड के प्रधान गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी एवं प्रोफेसर हरमिंदर वीर सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कडरू के प्रधान जसमीत सिंह कलसी, सचिव हरबिंदर सिंह टिटू, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड़ के प्रधान हरविंदर सिंह लाली, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हटिया के प्रधान रंजीत सिंह, सचिव जगजीत सिंह एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब के सचिव परमजीत सिंह टिंकू ने भारतीय सेना के शौर्य वीरता और पराक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। सेना के जवानों के जज्बे और हौसले की तारीफ की।
इन दीवानों में गुरु सिंह सभा मेन रोड के ध्यान सिंह, सुरजीत सिंह सलूजा, हरप्रीत सिंह, रणप्रीत सिंह, केसर सिंह राजपाल, तेजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, ज़ोध सिंह, जसवीर सिंह खालसा, कृपाल सिंह, हरिंदर सिंह, सतपाल कौर, सुरिंदर कौर, अमरजीत कौर, मंजीत कौर, हरभजन कौर, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल, सुरेश मिढ़ा, नरेश पपनेजा, चरणजीत मुंजाल, जीवन मिढ़ा, जितेंद्र मुंजाल, भरत गाबा, मनीष मल्होत्रा, नवीन मिढ़ा, गीता कटारिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पिस्का मोड के सचिव गुरदीप सिंह तिवाना, बॉबी रंजीत सिंह समेत काफी संख्या में साध संगत शामिल हुई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK