कर्नाटक। हैरान कर देने वाली खबर कर्नाटक के हावेरी जिले से आई है, जहां एक सरकारी बस ड्राइवर ड्यूटी के दौरान बस को बीच रास्ते में रोककर नमाज पढ़ने लगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्नाटक परिवहन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। ड्राइवर की इस हरकत से यात्रियों को असुविधा हुई और कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत दर्ज की।
घटना 29 अप्रैल की है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस हब्बल्ली से हावेरी जा रही थी। वायरल वीडियो में ड्राइवर बस के अंदर एक सीट पर बैठकर नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर पूरी तरह से नमाज में लीन है, जबकि कुछ यात्री उसे देख रहे हैं। बाहर सड़क पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। यह घटना हब्बल्ली-हावेरी मार्ग पर जवेरी के पास हुई। वाहन चालक की पहचान ए. के. मुल्ला के रूप में हुई है।
बस में मौजूद कुछ यात्रियों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। मुल्ला का नमाज पढ़ते हुए वीडियो अब वायरल हो गया है।
यात्रियों का कहना है कि बस को बीच रास्ते में रोकने से उनकी यात्रा में देरी हुई, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत परिवहन निगम के अधिकारियों से की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK