Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

14 जून, 2022

मेष (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आय में वृद्धि के लिए सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। अपने रोमांटिक ख्‍यालों को हर किसी को बताने से बचें। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है।

वृष (इ उ एओ वा वी वू वे वो)

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। काम की अधिकता के बावजूद भी कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ बहुत खर्च कर सकते हैं।

मिथुन (क की कू घ ङ छ के को ह)   

सेहतमंद रहने के लिए बाहरी खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। नए करार फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। रोमांस के नजरिए से जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। आराम के लिए बहुत कम समय है।

कर्क (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश करें। सिर्फ बैठने की बजाय कुछ बेहतर काम करें, ताकि कमाई में वृद्धि हो सके। कुछ नए दोस्त मिलेंगे। गलतफहमी या कोई गलत संदेश दिन ठंडा कर सकता है। रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। तनावग्रस्त होने की झल्लाहट बेवजह जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

बाजार में मिलने वाला कोई भी खुला सामान खाने से बचें। धन का जमा करने का हुनर सीख सकते हैं। संभव है परिवार वाले उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकें। उदास नहीं हों, कभी-कभी विफल होना कोई खराब बात नहीं है। कार्यालय में कोई कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। छात्र छात्राओं को पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं।

कन्या (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

विश्वास और उम्मीद इच्छा एवं आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। धन लाभ होने की संभावना बन रही है। गुस्सैल स्वभाव के कारण पैसा कमाने का सपना पूरा होने में खलल डाल सकता है। परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

कोई अपना सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें। हर फैसला तार्किक तरीके से लें। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ वक्‍त बिता सकते हैं।

वृश्चिक (तो ना नी नू ने नो या यी यू)     

आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। कामकाज के सिलसिले में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। शराब, सिगरेट से दूर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के किसी झूठ से आहत महसूस कर सकते हैं।

धनु (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिससे प्रियजनों से वाद-विवाद होने की आशंका है। प्रिय की बातों के प्रति ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे। जज्‍बात पर काबू रखने की जरूरत है। ऐसा कुछ करने से बचें, जो मामले को और भी बिगाड़ दे। सहकर्मी काम की तारीफ करेंगे। कारोबारी लाभ कमा सकते हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत से चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

मकर (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। धन काम तभी आता है, जब फिजूल खर्च करने से खुद को रोकते हैं। परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता एवं तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त वक्‍त होगा।

कुंभ (गू गे गो सा सी सू से सो द)

बेवजह पैसा खर्च करने से बचें। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। निर्णय लेते समय अहम को बीच में नहीं आने दें। साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

मीन (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। किया गया निवेश समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। यह तनाव दे सकता है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पाएंगे। अंजान लोगों से बात करना ठीक है, लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना जीवन की बातें नहीं करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)