नहीं रहे दिग्गज एक्टर मनोज कुमार, सीएम हेमंत ने जताया शोक

मनोरंजन देश मुंबई
Spread the love

मुंबई\रांची। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से फिर दुखद खबर आई है, हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार

ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दिग्गज एक्टर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।

वहीं, शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आने के बाद से स्टार्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मनोज कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है कि मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का निधन सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

बताते चलें कि, 24 जुलाई 1937 को जन्में मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड का ‘भारत कुमार’ कहा जाता था।

मनोज कुमार एक्टिंग के साथ शानदार डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने देशभक्ति पर बनने वाली कई फिल्मों में न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि इन फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था।

फिल्मों की बात करें तो मनोज को उनकी ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, और ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘दस नंबरी’ और ‘क्रांति’ के लिए जाना जाता है।

यही नहीं, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *