रांची। झारखंड में आज शुक्रवार को इडी ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी बीच लौहनगरी जमशेदपुर से खबर आ रही है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू के ठिकानों पर भी इडी की रेड हो रही है।
यह रेड मानगो डिमना रोड स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में हो रही है। ये कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना घोटाले में की गयी है। इडी की टीम ने सुबह-सुबह जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट में ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर छापा मारा।
बता दें कि ओमप्रकाश गुप्ता, जो झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव (ओएसडी) रह चुके हैं। इस घोटाले में अहम कड़ी माने जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, एनएच-33 पर स्थित स्पंदन नर्सिंग होम में भी इडी ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, ओमप्रकाश पर योजना के तहत फर्जी दावों और धन के दुरुपयोग में संलिप्तता का संदेह है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। खबर अपडेट की जा रही है, आप जुड़े रहिए दैनिक भारत 24. कॉम के साथ…
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारेसाथइसलिंकसेजुड़ेhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK