Horoscope Today : 17 सितंबर, 2024
मेष
काम मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी बदलने की जरूरत है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष
इच्छाओं की पूर्ति होगी। कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल नहीं दें। जरूरत पड़ने पर ही अपनी राय दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।
मिथुन
नौकरी कर रहे हैं तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में कुछ सहकर्मी काम को लेकर सपोर्ट करेंगे। ऑफिस का माहौल बदल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
कर्क
पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ समय अधिक बीतेगा। उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह
यात्रा हो सकती है, जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें।
कन्या
किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आ सकती है।
तुला
व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ हो सकती है।
वृश्चिक
नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करें। भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।
धनु
ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, उनको काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
मकर
ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ
दिन लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। जितना हो सके, दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत करें। सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
मीन
राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें। खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj