धनबाद। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार से 19 अप्रैल को मिला। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने इसका नेतृत्व किया। मौके पर शिक्षक की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। इसपर शीघ्र निष्पादन का आश्वासन मिला।
शिष्टमंडल में जिला कमेटी के महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, संयुक्त सचिव दिनेश राम, संयुक्त सचिव संध्या कुमारी, उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव, राजेश कुमार पाल, नरेंद्र कुमार सिंह, विमलेश कुमार सिन्हा, प्रवीण लाला, धर्म देव साव आदि शामिल थे।
इन मांगों पर हुई चर्चा
- ग्रेड-3 की लंबित प्रोन्नति जल्द दी जाएगी।
- एकल शिक्षक विद्यालय में सरकार के निर्देश के आलोक में शीघ्र पदस्थापन किया जाएगा।
- ग्रेड-4 के औपबंधिक सूची में भाषा और कला की विसंगति को काउंसिलिंग के समय प्रमाण पत्र जांच करने के क्रम में दूर कर लिया जाएगा।
- स्वास्थ्य बीमा को शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा।
- वर्ष-2014-15 में नियुक्त शिक्षकों को एक वार्षिक वेतन वृद्धि शीघ्र दिया जाएगा।
- प्रोन्नति रोक अवधि के कारण सेवानिवृत्त शिक्षक को भी शीघ्र प्रोन्नति दिया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK