- विधायक ने पहुंचकर ली जानकारी, जांच में जुटी पुलिस
संजय यादव
देवघर। रामुडीह पंचायत अंतर्गत बरियारपुर गांव स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बीते शुक्रवार की रात को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवीपुर थाना व सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी। सूचना मिलते ही देवघर विधायक सुरेश पासवान, सीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ अशोक कुमार, देवीपुर सीओ खोपलाल राम, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, जिप सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव एव स्थानीय मुखिया रामफल तुरी आदि पहुंचे। लोगों से पूछताछ की।
ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधि से दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुन: भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को स्थापित कराने की मांग की। विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि इसकी सूचना मिलते ही मैंने तुरंत उपायुक्त और जिला प्रशासन को फोन के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का दवाब बनाया, ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं घटे। भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने की बात कही।
विधायक ने कहा कि प्रतिमा के साथ-साथ यहां विधायक मद से सेड का भी निर्माण कराया जायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना पाकर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश एवं पार्टी के अन्य नेताओं के साथ घटनास्थल बरियारपुर गांव पहुंचे। मामले की जानकारी ली। घटना स्थल से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर से बात करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने का आग्रह किया।
मौके पर देवघर जिला कांग्रेस के महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल और मुकुंद दास, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, विकास राउत, गणेश दास, ग्रामीण नकुल दास, गुगल दास, प्रदीप दास, अनिल दास आदि कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK