कीर्तन दरबार में हुआ कथावाचन और शबद गायन, श्रद्धालु हुए शामिल

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरु नानक सेवक जत्था और गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने श्री गुरु अंगद देव जी और श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित नौवें महान कीर्तन दरबार में 26 अप्रैल को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में शाम 8 बजे से विशेष दीवान सजाया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शुरुआत शीतल मुंजाल के “सतगुरु की सेवा सफल है जे को करे चित लाई…’’ शबद गायन से हुई। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने “थिरु घरि बैसहु हरि जन पिआरे सतिगुरि तुमरे काज सवारे …” और “ब्रहम गिआनी सदा निरलेप जैसे जल महि कमल अलेप…” शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा।

कथावाचन करते हुए गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने गुरु अंगद देव जी की जीवनी के बारे में विस्तार से बताते हुए साध संगत को बताया कि गुरु अंगद देव जी का वास्तविक नाम लहणा था। गुरु नानक जी ने इनकी भक्ति और आध्यात्मिक योग्यता तथा सिख धर्म और गुरु के प्रति उनकी आस्था देखकर गुरु नानक जी ने उन्हें दूसरे नानक की उपाधि दी। गुरु अंगद का नाम दिया, तब से वे सिक्खों के दूसरे गुरु कहलाएं। नानक देव जी के ज्योति ज्योत सामने के बाद गुरु अंगद देव जी ने गुरु नानक जी के उपदेशों को आगे बढ़ाने का काम किया। गुरु अंगद साहब के नेतृत्व में ही लंगर की व्यवस्था का व्यापक प्रचार हुआ।

महान कीर्तन दरबार में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के विश्व विख्यात रागी जत्था भाई जसपाल सिंह जी दिल्ली वाले ने “दुख भंजन तेरा नाम जी दुख भंजन तेरा नाम ….” और “निरवैर निराला सतगुरु पूरा अगम है……” एवं “मेरा सतगुरु प्यारा कित बिद मिलै….” जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। उन्होंने बीच-बीच में साध संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति रात 12 बजे हुई। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा रात नौ बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया गया, जिसमें एक हजार श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर गुरु का लंगर चखा।

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि रविवार का दीवान सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सजेगा एवं गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जो सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।

आज के दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल,सुरेश मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, हरगोबिंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, नरेश पपनेजा, प्रेम मिढ़ा, अशोक गेरा, चरणजीत मुंजाल, वेद प्रकाश मिढ़ा, मोहन काठपाल, लक्ष्मण दास मिढ़ा, वेद प्रकाश मिढ़ा, राजकुमार सुखीजा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, मोहन लाल अरोड़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर, सागर थरेजा, हरविंदर सिंह हन्नी, नानक चंद अरोड़ा, जीवन मिढ़ा, सुभाष मिढ़ा, कंवलजीत मिढ़ा, जीतू अरोड़ा, नवीन मिढ़ा, आशु मिढ़ा, ललित गखड़, राकेश गिरधर, महेंद्र अरोड़ा, हरजीत बेदी, ईशान काठपाल, कमल मुंजाल, रमेश तेहरी, सूरज झंडई, करण अरोड़ा, पीयूष मिढ़ा, कमल तलेजा, जयंत मुंजाल, वंश डावरा, कनिष गाबा, इनिश काठपाल, हर्षित बजाज, पीयूष तलेजा, विनीत खत्री, ऋषभ शर्मा, जतिन मिढ़ा, जयंत छोकरा, अमन डावरा, विन्नी काठपाल, बख्श मिढ़ा, प्रथम मिढ़ा, ग्रंथ मिढ़ा समेत अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK