Jharkhand: रांची समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

झारखंड
Spread the love

रांची। मौसम विभाग ने अभी-अभी राजधानी रांची समेत सरायकेला-खरसावां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार अगले तीन घंटे में बारिश होने वाली है। गरज के साथ वज्रपात होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

तात्कालिक मौसम चेतावनी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची और सरायकेला-खरसावां जिले में कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधान और सतर्क रहें।

अगर खराब मौसम में कहीं फंस गये हैं, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें। बिजली के खंभे या पेड़ से दूर रहें। मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में न जाएं। मौसम के सामान्य होने का इंतजार करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK