रांची। रक्तदान महादान है। इसी भाव को आदर्श मानते हुए मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने 20 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से भारतीय युवक संघ, दुर्गा मंदिर, बकरी बाजार के परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पुनीत कार्य में मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 29 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्तदान शिविर नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक एवं उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे विशेष रूप से उपस्थित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष विशाल पाडिया, मंडलीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री विकास अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, प्रांतीय रक्तदान संयोजक पिंकेश खंडेलवाल एवं रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, अमित चौधरी का पुष्प दे कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मंच रक्तदान प्रभारी युवा विष्णु अग्रवाल एवं युवा प्रवीण अग्रवाल के प्रयास एवं मंच के युवा सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग से यह शिविर सफल हो पाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK