भारतीय वायुसेना का एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची में, प्रवेश नि:शुल्‍क, नोट करें टाइम

झारखंड
Spread the love

  • नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में लगा जिला प्रशासन

रांची। भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल, 2025 को रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में होने जा रहा है। यह झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक क्षण रहेगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री निर्देश पर कार्यक्रम से सम्बंधित सभी इंतजाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में लगा है। इसे लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार ने आर्मी ग्राउंड खोजा टोली का जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मी के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया।

सारे इंतजाम व्यापक रूप से किए गए हैं

एयर शो को लेकर सारी आवश्यक इंतजाम को लेकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर कई दिशा-निर्देश दिया जा रहे हैं। इसमें गणमान्य  एवं अन्य सभी पब्लिक की बैठने की व्यवस्था और उनके लिए पार्किंग व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, बैरिकेड, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, बम निरोधक दस्ता,सिस्टम, साइनेज एवं अन्य व्यवस्था।

दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

जिला प्रशासन द्वारा 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को होने वालें एयर शो को लेकर एयर शो को लेकर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

19 को स्कूली बच्चों का आमंत्रित किया जा रहा

भारतीय वायुसेना का एयर शो 19 और 20 अप्रैल को होने जा रहा है। इसमें 19 अप्रैल को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया, ताकि वे हमारे देश की एयरफोर्स द्वारा दिखाए जा रहें करतब को देखें। वे भविष्य में एयर फ़ोर्स में जाकर देश की सेवा में अपना योगदान देकर अपने प्रदेश और देश का नाम रौशन करें।

दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए होगा कार्यक्रम

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस आयोजन को देखने के लिए कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व सुबह 8.30 तक अपना- अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर लेना है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK