रांची। राज्य सरकार ने डॉ. राज कुमार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के निदेशक पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, डॉ. राज कुमार को तीन महीने का वेतन एवं भत्ते देकर तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया गया है।
डॉ. राज कुमार को 31 जनवरी, 2024 को तीन वर्षों के लिए RIMS निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि कार्यकाल के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने मंत्री परिषद, शासी परिषद एवं विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके अतिरिक्त, RIMS अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूर्ण करने में भी वह असफल रहे। आदेश में यह भी उल्लेख है कि डॉ. कुमार के कार्य से संस्था में संतोषजनक संचालन नहीं हो पा रहा था।
यह आदेश RIMS की शासी परिषद की अध्यक्ष की ओर से जारी किया गया है। इसे मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त है। डॉ राज कुमार को हटाने का आदेश 17 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया है।
इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य सरकार के तमाम प्रमुख अधिकारियों जैसे कि मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, विकास आयुक्त, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, सभी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों एवं संबंधित विभागों को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
डॉ. राज कुमार, जो पूर्व में लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में कार्यरत थे। RIMS में निदेशक के रूप में लाया गया था। राज्य सरकार के इस कदम को RIMS के सुचारू संचालन की दिशा में बड़ा निर्णय माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK