मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने विश्व रक्तदान और रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर 13 जून को रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, राष्ट्रीय संपादिका अलका सरावगी, पूर्व शाखा अध्यक्ष शोभा जाजू, शाखा अध्यक्ष नैना मोर, अंगदान रक्तदान प्रमुख सरिता अग्रवाल ने सभी को सम्मानित किया।

इन्‍हें किया गया सम्‍मानित

आशीष अग्रवाल को चलते-फिरते ब्लड बैंक के नाम से जाना जाता है। वे हर 4 महीने में रक्‍तदान करते हैं। ऑल इंडिया में 50,000 यूनिट और झारखंड में 6 से 7 हजार यूनिट रक्त मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ता के रूप में जमा कराया है।

अक्षय कुमार पाठक विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए कार्य करते हैं। इनके लिए रक्त की व्यवस्था कराना इनका मुख्य कार्य है। सात राज्‍य से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।  स्वयं भी रक्तदान करते हैं। लोगों को भी इसके लिए मोटिवेट करते हैं।

जेपी वर्मा ब्लड डोनेट करते हैं। ब्लड डोनेशन का कार्य कराते भी हैं। जरूरतमंद को ब्लड दिलवाने का भी काम करते हैं। पेशे से  टीचर हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े हुए बच्चों के लिए कार्य करते हैं

अनीता यादव रिम्स में कार्यरत नर्स हैं। वह स्वयं भी ब्लड डोनेट करती है। गांव से आने वाले मरीज को ब्लड दिलाने का कार्य करती है।

बबलू शर्मा 2014 से हर 4 महीने में ब्लड कैंप लगाते हैं। इसमें 100 से 200 यूनिट रक्त एकत्रित हो जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्नु पोद्दार का विशेष योगदान रहा। मौके पर रीता केड़िया, शशि डागा, विद्या अग्रवाल, सुधा अग्रवाल भी उपस्थित थीं।