- होली के गीत पर जमकर नाचे- झूमे सभी उम्र के लोग
रांची। बहावलपुरी पंजाबी समाज ने जमकर होली खेली। समाज के सदस्यों ने रातु रोड स्थित द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में होली की टोली निकली। सुबह 11 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मंदिर चौक पर सब का मिलन हुआ और 11:15 बजे होली की टोली आरंभ हुई। इस टोली में सभी उम्र के युवा, युवती एवं बड़े बुजुर्ग ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
ढ़ोल की थाप पर होली के गीत गाते हुए कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियों का भ्रमण करने निकल पड़े। समाज के वेद प्रकाश मिढ़ा,सुरजीत मुंजाल पाली और अश्विनी सुखीजा ने ‘होली राल दोवें कठेया मनौंड़ी नी आज कोई बहाना मार के…..’ और ‘होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा….’ एवं ‘तैनू रंग दूं मैं जचड़े मेरिये कि रंग दूं जच जच के…’ जैसे कई होली के गीत गाकर माहौल को होलियाना कर दिया।
इस क्रम में बहावलपुरी पंजाबी समाज के सदस्यों ने नवजात शिशु और नव विवाहित जोड़ों के घरों के द्वार पर ढोल बजाकर उन्हें होली की बधाई दी। चुन्नी ओढ़े हुए औरत के वेश में समाज के वेद प्रकाश मिढ़ा ने संबंधित परिवारों के नवजात बच्चे को गोद में लेकर बधाई की पारंपरिक पंजाबी लोरी ‘तत्ती तत्ती रोटी डेवां ते उत्ते डेवां घ्यो नचे छुअर दा बावरा…’ गाते हुए बच्चे को झुलाया। संबंधित परिवारों ने फल फ्रूट एवं मिष्ठान से टोली का स्वागत किया। अन्य लोगों ने भी अपने अपने घरों के सामने टोली का स्वागत रग गुलाल लगाकर और सॉफ्ट ड्रिंक,फल फ्रूट एवं मिष्टान्न पेश कर किया।
टोली में डॉ सतीश मिढ़ा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, मुकेश बजाज, वेद प्रकाश मिढ़ा, नरेश पपनेजा, अश्विनी सुखीजा, कंवलजीत मिढ़ा, समीर काठपाल, मोहन खीरबाट, प्रमोद चूचरा, अमरजीत बेदी, सुरजीत मुंजाल, कुणाल चूचरा, संतोष किंगर, जयराम काठपाल, कमल तलेजा, उमेश मुंजाल, अनिल मिढ़ा, किशन गिरधर, राकेश घई, जितेंद्र मुंजाल समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK