केंद्रीय विद्यालय के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 18 प्रोजेक्‍ट प्रस्‍तुत

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय विद्यालय सीसीएल, राजेंद्रनगर में विद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 2 सितंबर को किया गया। इसका मुख्य विषय ‘स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए पारिस्थितिकी की समझ’ था।

प्राचार्या श्रीमती डी तिर्की के निर्देशन में पांच विभिन्न उपविषयों पर कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दो समूहों में 18 प्रस्तावित प्रोजेक्ट प्रस्‍तुत किए। इसका अवलोकन और मूल्यांकन सीसीएल की जीएम श्रीमती रेखा पाण्डेय ने किया।

जीएम ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों को बारीकी से देखा। बच्चों का मार्गदर्शन भी किया। कक्षा 10वीं के अर्णव ने सड़क पर चलने वाले वाहनों से बिजली पैदा करने का प्रस्तावित प्रोजेक्ट पेश किया। कक्षा 11वीं की पूनम द्वारा कलम में उपयोग लाए जाने वाले हरित स्रोतों के प्रयोग पर प्रस्तावित प्रोजेक्ट पेश किया गया।

जीएम ने कक्षा छः की आद्या द्वारा प्रस्तावित प्रोजेक्ट की विशेष रूप से सराहना की। कहा कि आज की ऊर्जा की बचत कल के उत्पादन में योगदान है। इसके लिए बच्चों और हम सभी को मिल कर कार्य करना होगा।

जीएम ने बच्चों को एक विशेष संदेश दिया। कहा कि एक कलम को पूरे साल रिफिल भरवाकर चलाएं। प्लास्टिक के बोतल और टिफिन प्रयोग में नहीं लाएं। अपनी सेहत का ख्‍याल रखें।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित प्रोजेक्ट आगे क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।