मानस महायज्ञ के आयोजन की तैयारी को लेकर 15 फरवरी को बैठक

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिला के कांडी प्रखंड में कार्यरत मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में आमजनों के द्वारा 24वें मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए 15 फरवरी, 2024 को सुबह 11 बजे एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

सूचना जारी करते हुए समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि यह बैठक सतबहिनी झरना तीर्थ के कार्यालय प्रांगण में होगी। इसमें महायज्ञ के निर्विघ्न व सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही महायज्ञ के अनेक कार्यों का सदस्यों के बीच विभाजन किया जाएगा। जिसका एकल या सामुहिक रूप से निष्पादन किया जा सके।

बैठक में समिति के सभी कोटि के सदस्यों यथा विशिष्ट स्थायी सदस्य, स्थायी सदस्य व सामान्य सदस्य के साथ साथ आमजनों से भी निश्चित रूप से भाग लेने की अपील की गयी है। सभी लोग बैठक में निश्चित रूप से समय पर भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।