आरके मिशन टीबी सेनेटोरियम को मिले नए चिकित्सा उपकरण

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने रांची के तुपुदाना स्थित रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम में डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, डेंटल एक्स-रे आदि चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत इन चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 55 लाख 86 हजार राशि की सहायता प्रदान की।

मौके पर क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती, सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) आरके महापात्रा, आरके मिशन टीबी सेनेटोरियम के सचिव स्वामी सत्संगानंद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सीएमपीडीआई की इस पहल से रामकृष्ण मिशन टीबी सेनेटोरियम में निदान और उपचार क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। इससे टीबी और अन्य बीमारियों से प्रभावित रांची और इसके आसपास निवास करने वाले स्थानीय समुदायों एवं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य देखभाल पहुंच में सुधार होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK