रांची। जेसीआई रांची ने गोद लिए लाबेद गांव में बच्चों और ग्रामीणों के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। जेसीआई रांची ने 15 वर्ष पहले लाबेद गांव को गोद लिया था। तब से प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस गांव के लोगों के साथ मनाते आया है।
अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने मुखिया का स्वागत कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। विकास की ओर अग्रसर है। देश तब विकसित होगा, जब समाज के हर वर्ग के लोग शिक्षित होंगे।
जेसीआई रांची द्वारा इस गांव के बच्चों के लिए एक स्कूल का निर्माण किया गया है। इसमें गांव के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। इस महोत्सव में स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उनके बीच अध्ययन सामग्री बांटी गई। गांव वालों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
सचिव तरुण अग्रवाल, सुशील केडिया, मोहित वर्मा, विक्रम चौधरी, अनुभव अग्रवाल, प्रतीक जैन, सनी केडिया, निखिल मोदी,उदित तुलस्यान, उमंग ताईवाला, सुगम सरावगी, तपिश केडिया व अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शुभम बुधिया, अक्षत आनंद एवं रजत साबू ने इसका संचालन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।