होलिका पूजन के लिए गोबर से बनें बड़कुल्ले रांची गोशाला में उपलब्ध

झारखंड
Spread the love

रांची। होलिका पूजन के लिए गाय के गोबर से बनें शुद्ध बड़कुल्ले रांची गोशाला में उपलब्ध हैं। होलिका दहन के लिए गो कास्ट भी मिल रहे हैं। इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इससे मिलने वाली राशि का उपयोग गायों के लिए की जाएगी। इच्‍छुक लोग यहां से संपर्क कर सकते हैं।

रांची गोशाला के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने बताया कि इस वर्ष भी रांची गोशाला न्यास ने लोगों के लिए होली के उपलक्ष्य पर गाय के गोबर से निर्मित शुद्ध बड़कुल्ले होलिका पूजन के लिए तैयार किये हैं। होलीका पूजन में लगने वाली सामग्री नारियल, तलवार, ढाल, होलिका, प्रहलाद, दीया, चांद, तारा,बर्फी, कटोरी,सुपारी, पान पत्ता एवं बढ़कुल्ला 51 पीस सभी शुद्ध गोबर से निर्मित उपलब्ध है। पूरे सेट का मूल्य 250 रुपये है।

उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने बताया कि अलग से प्रति बड़कुल्ला 1 रुपये प्रति पीस में भी गोशाला में सीमित संख्या में उपलब्ध है। होलिका दहन के लिए गो कास्ट भी गोशाला में मिल रहे हैं। 150 किलोग्राम गो कास्ट लेने के लिए 2100 रुपये देने होंगे। लोग होलिका दहन में शुद्ध गो कास्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मंत्री प्रदीप राजगाड़िया ने लोगों से आग्रह किया है कि वे गोशाला से होलिका पूजन के सेट और होलिका दहन के लिए गो कास्ट खरीदें। अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। इससे मिलने वाली राशि गो सेवा में समर्पित की जायेगी।

योजना प्रभारी प्रकाश काबरा ने बताया कि होलिका पूजन और गो कास्ट के लिए गोशाला में फोन नंबर 0651-3582904 या मोबाइल नंबर 8252656926 पर घनश्याम पांडेय से संपर्क कर सकते हैं।