Jharkhand Weather : आज से आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में आज यानी 19 फरवरी से आंधी चलने के साथ बारिश होगी। कुछ जिलों में ओले भी पड़ेंगे। कई जगह गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। अगले 5 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 फरवरी, 2025 को दी।

आज यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 19 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

20 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 20 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

21 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 21 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

22 को राज्‍य में बारिश

केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

23 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 23 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।

यहां आंधी चलने की आशंका

केंद्र के अनुसार 19 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

इसी तरह 20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका जिले में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका जिले में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

यहां पड़ सकते हैं ओले

  • 19 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।
  • 20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।
  • 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK