PM मोदी ने खूंटी से किसानों के खाते में ट्रांसफर किए पीएम किसान के 18 हजार करोड़ रुपये

झारखंड
Spread the love

खूंटी। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती उलिहातू से आठ करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की।

इसके बाद 18 हजार करोड़ की राशि देश भर के किसानों के खाते में पहुंच गई। इसमें झारखंड के करीब 12 लाख किसानों के खाते में भी राशि ट्रांसफर हुई है।

12 लाख किसानों के सभी कागजात पूरे हो चुके थे। शेष किसानों का कागजात अपडेट होने के बाद राशि भेजी जायेगी।

बताते चलें कि, यह स्कीम 2018-19 में शुरू हुआ है। उसके बाद से किसानों को राशि दी जा रही है। राज्य में सबसे पहले 28 लाख किसानों के खाते में राशि गयी थी। इस स्कीम के तहत चार माह पर किसानों के खाते में दो हजार रुपये दिये जाते हैं। 15वीं किस्त खूंटी से जारी की गई।     

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।