श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में बसंत पंचमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद संस्था की सदस्या विद्या देवी अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम को पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया।

मंदिर का संचालन श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कर रहा है। मंदिर परिसर में उपस्थित 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। इसके बाद भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को बसंतमय एवं भक्तिमय बना दिया।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज 192 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी,शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान,पवन पोद्दार, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, विशाल जालान, चिरंजी लाल खंडेलवाल, मोहित चौधरी, श्रद्धा चौधरी, कविता चौधरी, डॉ रचिता चौधरी, विद्या देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सुनीता अग्रवाल, चन्द्रदीप साहु, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा, नीरज भट्ट सहित ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8