jharkhand : रहें सावधान, न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री से आया नीचे

झारखंड मौसम
Spread the love

  • सामान्‍य से नीचे आया शहरों का न्‍यूनतम तापमान

रांची। सावधान रहे झारखंड का न्‍यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शहरों का तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 दिसंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सबसे कम न्‍यूनतम तापमान सिमडेगा केवीके में 5.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 दिनों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक 19 से 23 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध देखा जा सकता है। इसके बाद मुख्‍य रूप से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

तापमान में गिरावट आने से लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। वे गर्म पानी पीएं। परहेज करें। सर्दी से बचने का उपाय करें। खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहें। छोटे बच्‍चे और बूढों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

आज का न्‍यूनतम तापमान

शहर                                       तापमान

रांची                                        9.6

जमशेदपुर                                10.7

डालटेनगंज                               7.5

(नोट : आंकड़े रांची मौसम केंद्र के हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में।)