पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद में स्कूल परिसर में आयोजित नियमित प्रार्थना, राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना, जेसीईआरटी द्वारा प्रेषित न्यूज+क्विज 27 जनवरी को बताया गया। इसके बाद शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा 26 जनवरी को मनाये जानेवाले गणतंत्र दिवस के बारे में सविस्तार बताया गया।
शिक्षक ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के बाद 14वां दिन यानी 29 अगस्त को प्रारुप समिति का गठन किया। इसके अध्यक्ष बाबा भीम राव अंबेडकर थे। इनके प्रयासों से 26 नवंबर, 1949 को संविधान बनकर तैयार हो गया था। हालांकि 26 जनवरी, 1930 को लाहौर अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज की मांग की गयी थी। इसीलिए 26 जनवरी, 1950 को चुना गया। इसी दिन से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। बच्चों ने बखूबी सुना और इसके बारे में बताया भी।
इसके बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित भिन्न- भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एचएम कन्हैया प्रसाद, भाषा शिक्षिका सुषमा पांडेय, वरीय शिक्षिकाओं में पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी, पूनम कुमारी द्वारा उत्कृष्ट कोटि का पेन, कॉपी दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8