सैमबो एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यक्ष डॉली और महासचिव बने इबरार

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। सैमबो एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्य‍क्ष डॉली कुमारी सिंह बनीं। महासचिव के पद पर मो इबरार कुरैशी को नियुक्त किया गया है। सैमबो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संतोष देशमुख ने इनकी नियुक्ति की। इस आशय का पत्र देखमुख ने 26 दिसंबर, 2020 को जारी किया।

ज्ञात हो कि सैमबो मार्शल आर्ट्स एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स, ओलंप‍िक काउंसिल ऑफ एशिया और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में शामिल है। खेलो इंडिया खेलो, स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल करने के लिए पुरजोर कोशिश जारी है। वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में सेमबो मार्शल आर्टस को शामिल किया गया था।

उनके मनोनयन पर इंडियन कुंग फू फाउंडेशन के ग्रैंड मास्टर बीके लिम्बु, जमील अख्तर, मो जमाल कुरैशी, संतोष सुनार, किशन कुमार, यासिर अरफात, अताउर रहमान, राजू कुमार, अमरजीत प्रसाद, जमील अंसारी, शकील अंसारी, हिमांशु कुमार, ओवैस अरफ़ात, खुशबू कुमारी, शबनम मिंज, नीलम कुमारी, अर्चना कुमारी, देवाशीष थापा, शिवम कुमार, दीपेंद्र कुमार ने बधाई दी और शुभकामनाए दी।