Jharkhand: झींकपानी में पुलिस ने नक्सल कैंप को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार देख उड़े होश

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पूरे झारखंड में नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस को चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातू व तुम्बाहाका के बीच सेकरपी के जंगल में नक्सली कैंप मिला। पुलिस ने कैंप को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया।

बताते चलें कि, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के विरुद्ध विगत 10.10.2023 से जिला पुलिस, झारखंड जागुवार, कोबरा बटालियन व सीआरपीएफ द्बारा कोल्हान के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सक्रिय हैं।

माओवादियों के विध्वंसक कार्य को रोकने के लिए उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस बल को अब तक कई सफलताएं मिल चुकी हैं। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार व सामान बरामद होना पुलिस की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

नक्सलियों के कैंप से पुलिस ने 7.62 एम एम जी -1, 7.62 एमएमएल एम जी बट बैरल -2, .303 बोर रायफल -1, 7.62 एमएमएसएल आर-1, 2 इंच मोर्टार -1, रिवाल्वर -1, 0.22 देसी रायफल, बोल्ट एक्शन बैरल काकिंग हैंड्स-1, देसी रायफल-1, देसी डबल बैरल रायफल-1, 303 बोर रायफल बट-1, 9 एम एम पिस्टल -1, कारतूस -435, देसी पिस्टल मैगजीन -2, मैंगजीन पाउच -1, मोबाइल फोन -9, नक्सल साहित्य -5, एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुए हैं। इस अभियान की सफलता का श्रेय चाईबासा पुलिस, झारखंड जागुवार व सीआरपीएफ बटालियन के जवानों को जाता है।