महिलाओं के खाते में जाने लगी मंईयां योजना की राशि, सीएम ने कही ये बात

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्‍यमंत्री मंईयां सम्‍मान योजना की राशि जाने लगी है। हालांकि इसके हस्‍तांतरण को लेकर रांची के नामकुम में आयोजित कार्यक्रम स्‍थगित कर दिया गया था।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं से वायदा किया था कि दिसंबर से महिलाओं को 2500 रुपये दिया जाएगा। वे भव्‍य समारोह आयोजित कर राशि हस्‍तांतरित करना चाहते थे। इसके लिए‍ नामकुम में 28 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित था। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण इसे स्‍थगित कर दिया गया।

सोशल मीडिया एक्‍स पर जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के निधन के कारण मंईयां सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है, पर मैंने जो वादा अपने राज्य की महान जनता से किया था – उसे पूरा कर रहा हूं। हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये। साल के पूरे – 30,000 रुपये। हमेशा।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX