बोकारो के मजदूर की मलेशिया में मौत, शव मंगवाने की गुहार

झारखंड
Spread the love

बोकारो। झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस क्रम में बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत करी खुर्द के युवक की मलेशिया में मंगलवार को टावर से गिरने से मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत करी खुर्द निवासी शनिचरा महतो का 22 वर्षीय पुत्र जगदीश महतो की मलेशिया में काम के दौरान टावर से गिरने से मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया। मृतक जगदीश मलेशिया में एजी पावर कंपनी में काम करता था। वह घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था। मृतक अपने पीछे बेटी राधिका कुमारी (7) और आशीष कुमार महतो (5) को छोड़ गया।

इस घटना पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने सरकार से मलेशिया से शव लाने की अपील की। कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत फंसने की की खबरें आ रही है।

फिलहाल झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के 47 प्रवासी मजदूर जो कैमरून में फंसे हुए। ऐसी परिस्थिति में सरकार को झारखंड में ही रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX