रांची। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की हुई कार्पोरेट मीटिंग में सीसीएल (CCL) के मगध संघमित्रा क्षेत्र और अम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र की मांगें भी उठाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने की। इसमें मगध संघमित्रा एवं आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र की मांगों को क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर ने उठाया।
बैठक में यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह, जेसीएसी सदस्य सह केंद्रीय सचिव ललन प्रसाद सिंह उपस्थित थे। मगध संघमित्रा और अम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनिंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रिय संगठन सचिव अखिलेश उरांव, आम्रपाली क्षेत्रीय संयुक्त सचिव प्रेम कुमार, परियोजना सचिव उमेश यादव, परियोजना अध्यक्ष अब्दुल कादिर, मगध परियोजना सचिव इंद्रजीत पांडे, परियोजना अध्यक्ष खुर्शीद आलम, क्षेत्रिय संयुक्त सचिव वसीम, संतोष साहू, संतोष कुमार, राजेश्वर नोनिया, मुरलीधर साहू, देवेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
ये मांगें उठाई गई
अफसरों की तरह कामगारों को भी एलएल दिया जाए।
पहले की तरह सिक छुट्टी में संडे की भी गिनती की जाए।
मगध अम्रपाली में जल्द क्वार्टर का निर्माण कराया जाए।
आसाम कोलफील्ड की तर्ज पर यहां भी स्पेशल अलाउंस दिया जाए।
मगध आम्रपाली के कामगारों के ड्यूटी के लिए हजारीबाग-रांची से बस चलाई जाए।
स्कूल और अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।
दोनों जगह डॉक्टर और नर्स की पोस्टिंग अभिलंब की जाए।
मैन पावर बजट बनाने में यूनियन प्रतिनिधि को भी रखा जाए।
सेवा पुस्तिका की कंप्यूटराइज कॉपी दी जाए।
सैफ द्वारा कामगारों की छुट्टी दोगुना काटी जा रही है, उसे बंद किया जाए।
इमरजेंसी में प्राइवेट हॉस्पिटल में डायरेक्ट कामगार एवं उसके आश्रितों को इलाज कराने का अनुमति दी जाए।
कामगारों को प्रोत्साहन राशि दी जाए।
सीएमपीएफ को ऑनलाइन किया जाए।
11 दिन का बकाया वेतन दिया जाए।