नोरा फतेही ने शानदार BTS विजुअल से इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें यहां

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। नोरा फतेही ने अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘थैंक गॉड’ के आइकोनिक ट्रैक ‘माणिक्य’ से अपने फैंस को मोहित कर दिया था। यह गाना योहान द्वारा गाए गए वायरल श्रीलंकाई ट्रैक ‘माणिक मगे हिते’ का हिंदी एडाप्टेशन था। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नोरा की पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति थी। अपने अब तक के सबसे हॉट अवतार में दिखाए गए आइकोनिक नंबर के दो साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए नोरा ने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार BTS विजुअल शेयर किए। इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

जब से उन्होंने यह पोस्ट डाला है, उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी है। एक फैन ने सवाल किया, “वाय वेयर डीज़ सीन नॉट इन द मूवी”, जबकि नोरा के एक दूसरे फैन ने लिखा, “‘मानिके’ इज डेफिनेटली आइकोनिक!”। एक यूजर ने नोरा से यह भी पूछा कि वह ट्रैक का अपना वर्जन कब रिलीज़ करेंगी। ‘मानिके’ रिलीज़ होते ही हिट हो गया, जिसने नोरा फतेही को इंडस्ट्री में एक लीडिंग परफ़ॉर्मर के रूप में स्थापित कर दिया।

4 मिलियन से अधिक YouTube सब्सक्राइबर और लगभग 47 मिलियन Instagram फ़ॉलोअर्स के साथ, नोरा सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा फ़ॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटीज में से एक हैं। वह FIFA एंथम ‘लाइट द स्काई’ और अपने पहले डेब्यू सिंगल ‘नोरा’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी बन गईं।

हाल ही में, इंडियन फ़िल्म फेटिवल ऑफ मेलबर्न 2024 में, ग्लोबल स्टार को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण शख्सियत के रूप में पहचाना गया। वर्तमान में, उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं, जिनकी घोषणा वह जल्द ही करेंगी।

यहां देखें

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *