
हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने गुरुवार को चट्टी बरियातु पंचायत भवन में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया। इस कैंप में दांत और आंखों की जांच की गई। एनटीपीसी परियोजना के कैंप में 182 लाभार्थियों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।। इस अवसर पर चट्टी बरियातू के मुखिया झरि लाल महतो भी उपस्थित थे।
यह निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल और श्रीनिवास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भी सहयोग रहा। डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की जांच करने के साथ-साथ उन्हें अच्छे स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया।
ऐसा मेडिकल कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगों की बेहतर सेहत के लिए समय-समय पर आयोजित किया जाता है। इस मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक नीलमाधव स्वाइन और वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj